#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्नयन की पहली कार्यशाला ‘संगीत सरिता’ में सुरीलों ने बिखेरी सुरों की मिठास

By Next Team Writer

Published on:

16 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुतियां, प्रमोद बोथरा प्रथम, तमन्ना झाबक द्वितीय व लेशांशी बरड़िया तृतीय

NEXT 20 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अभ्यास से विकास की ओर बढ़ने के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से ‘उन्नयन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में शनिवार रात हुई पहली कार्यशाला की थीम ‘संगीत सरिता’ रही।

NEXT: संगीत सरिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रमोद बोथरा का सम्मान करते हुए

कार्यशाला में 16 किशोरों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रस्तुति के लिए 48 सेकंड का समय दिया गया। किशोरों ने जैन एवं तेरापंथ से संबंधित गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक राजुदीन एवं विक्रम मालू ने किया। इसमें प्रमोद बोथरा ने प्रथम, तमन्ना झाबक ने द्वितीय और लेशांशी बरडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

‘केवल स्वयं का नहीं, सभी के विकास की भावना’

साध्वी लक्ष्यप्रभा ने किशोर मंडल की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम केवल स्वयं के विकास तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सभी के विकास और दूसरों के उन्नयन की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने किशोरों के उत्साह और प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर अभ्यास से प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समापन पर तेरापंथ युवक परिषद् से पीयूष बोथरा, रजत सिंघी, चमन श्रीमाल एवं सुमित बरडिया ने निर्णायकों का सम्मान किया। संयोजक मुदित पुगलिया, सहसंयोजक ऋषभ झाबक, कार्यक्रम प्रभारी विशाल बोथरा, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा एवं संयम भंसाली ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

‘उन्नयन’ कार्यशाला के माध्यम से किशोरों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नियमित अभ्यास से उसे निखारने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। आगामी कार्यशालाएं संभावित रूप से प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे आयोजित की जाएंगी।

NEXT: संगीत सरिता में द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता तमन्ना झाबक का सम्मान करते हुए

NEXT: संगीत सरिता में तीसरा स्थान प्राप्तकर्ता लेशांशी बरड़िया
का सम्मान करते हुए

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव, प्रथम नागरिक की कुर्सी पर टिकी नजरें🟢 तोलियासर धाम में दर्शनों को पहुंची महिला की 25 ग्राम सोने की चेन पार🟢 उन्नयन की पहली कार्यशाला ‘संगीत सरिता’ में सुरीलों ने बिखेरी सुरों की मिठास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाए शानदार करतब🟢 तुलसी सेवा संस्थान अस्पताल (TSS) में नव निर्मित ओपीडी कक्षों का लोकार्पण कल🟢 युवाओं द्वारा रक्तदान का आह्वान: श्रीडूंगरगढ़ में 21-22 सितंबर को दो दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव🟢 15 की तपस्या पर गरिमा भंसाली का हुआ तप अभिनंदन, मालू भवन में गूंजे अनुमोदना के स्वर