लिखमादेसर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, ग्रामीणों ने अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की
NEXT 15 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वर्गीय शंकरलाल ज्याणी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 18 अक्टूबर, रविवार को लिखमादेसर में चौथे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में रक्तदाता स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों को नया जीवन देने का संकल्प लेंगे।
समस्त ग्रामवासियों के निवेदन पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्व. शंकरलाल ज्याणी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचाना दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।






























