#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ सहित 3 मेडिकोज का लाइसेंस निलंबित

By Next Team Writer

Published on:

औषधि विभाग की जांच में मिली अनियमितताएं, बीकानेर जिले के 3 मेडिकल स्टोर्स पर भी कार्रवाई

NEXT 15 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास स्थित ऋषि मेडिकोज का अनुज्ञापत्र अनियमितताएं पाए जाने पर 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। औषधि विभाग की जांच के बाद की गई इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर्स में नियमों की पालना को लेकर विभाग की सख्ती सामने आई है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि मोमासर बास स्थित ऋषि मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 21 से 30 अक्टूबर तक निलंबित रहेगा। इस अवधि में मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री का कार्य नहीं किया जा सकेगा।

विभाग ने बीकानेर जिले में दो अन्य मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पाबू बारी, जस्सूसर गेट स्थित जनागल मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 19 अक्टूबर तक पांच दिनों के लिए तथा खाजूवाला के मंडी बेरियावाली स्थित जेहान फार्मेसी का अनुज्ञापत्र 21 से 23 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

औषधि विभाग की ओर से जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद ये कार्रवाई की गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्व दिवस पर तीन कार्मिक सम्मानित, एसडीएम बोले- प्रशासन की मूल इकाई है पटवारी🟢 21 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ के 294 मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा कैंप, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम🟢 श्रीडूंगरगढ़ सहित 3 मेडिकोज का लाइसेंस निलंबित🟢 स्व. शंकरलाल ज्याणी की पुण्यतिथि पर 18 को रक्तदान शिविर, चौथी बार जुटेगा सेवा का जज्बा🟢 सड़क हादसों में त्वरित मदद के लिए 24 घंटे अलर्ट रहता है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, अमीर खान कायमखानी बने अध्यक्ष🟢 कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी, स्वयं सहायता समूहों पर दिखाई लघु फिल्म🟢 18 साल पूरे कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित