#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट का पैर टूटा, प्रशासन और समिति की पहल पर गौशाला पहुंचाया

By Next Team Writer

Published on:

बेनीसर-लखासर के बीच हुआ हादसा, एसडीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सकों ने किया उपचार; सूजन कम होने पर पैर पर चढ़ेगा प्लास्टर

NEXT 14 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बेनीसर और लखासर के बीच मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से राज्य पशु ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े ऊंट को देखकर आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों और टोल कार्मिकों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने रात में ही ऊंट को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार किया। बुधवार सुबह प्रशासन को सूचना मिलने के बाद घायल ऊंट को पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उसे जैतासर गौशाला में शिफ्ट कर दिया गया।

एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

समिति के सेवादारों ने बुधवार सुबह एसडीएम झंवरलाल मित्तल को घायल ऊंट की स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने तत्काल वेटरनरी नोडल अधिकारी डॉ. अमरसिंह को निर्देश दिए कि ऊंट को उचित स्थान पर पहुंचाकर उसके उपचार की व्यवस्था की जाए। इसके बाद समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर ऊंट का रेस्क्यू किया और उसे श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय लेकर आए।

सूजन कम होने पर पैर पर चढ़ेगा प्लास्टर

पशु चिकित्सालय में डॉ. खुशबू और डॉ. प्रतीक्षित की टीम ने घायल ऊंट का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे जैतासर गौशाला में शिफ्ट करवाया गया। पशु चिकित्सकों के अनुसार, पैर की सूजन कम होने पर प्लास्टर चढ़ाया जाएगा। इससे घायल ऊंट को राहत मिलने और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।

सेवादारों ने निभाई जिम्मेदारी

शूरवीर मोदी ने बताया कि इस पूरे रेस्क्यू अभियान में समिति के सेवादार धीरुसिंह, जय धरु और नरपतसिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने राज्य पशु ऊंट को उचित आश्रय और उपचार उपलब्ध करवाने में सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समय रहते मिली मदद से घायल बेजुबान को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ के 5 और रीड़ी के एक वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, ऋषिकेश के संत गोविन्ददास महाराज करेंगे सत्संग🟢 अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट का पैर टूटा, प्रशासन और समिति की पहल पर गौशाला पहुंचाया🟢 रमन आईटीआई में विद्यार्थियों को बताया- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना जरूरी🟢 एलएलबी की परीक्षाएं दीपावली बाद, विद्यार्थियों ने फैसले का किया स्वागत