#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आज श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी नवरंग डांडिया की महफिल, डांडिया की खनक पर खनकने के लिए तैयार शहर

By Next Team Writer

Published on:

कान्हा ज्वेलर्स हाउस टीम ने लिया तैयारियों का जायजा, पारिवारिक और सुरक्षित माहौल में झूमेंगे शहरवासी; रंग-बिरंगे परिधानों में सजेगा डांडिया का रंग

NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्र के उल्लास के बीच श्रीडूंगरगढ़ में आज नवरंग डांडिया नाइट की धूम रहेगी। रंग-बिरंगे परिधान, डांडिया की खनक और संगीत की मधुर धुनों के बीच शहरवासी उत्सव के रंग में रंगने को तैयार हैं। कान्हा ज्वेलर्स हाउस एवं माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन को लेकर युवाओं से लेकर परिवारों तक में उत्साह का माहौल है।

कान्हा ज्वेलरी हाउस की दीपिका सोनी ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को कान्हा ज्वेलर्स की टीम ने आयोजन स्थल नेहरू पार्क, कालूबास पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को देखा और कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मस्ती भी, परिवार के साथ उत्सव भी

प्रवीण सोमाणी ने बताया कि नवरंग डांडिया नाइट की खासियत इसका पारिवारिक माहौल रहेगा। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को नवरात्र के अवसर पर ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने परिवार और मित्रों के साथ सुरक्षित व खुशनुमा वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें। डांडिया की ताल पर कदम मिलाने, पारंपरिक परिधानों में सजने और संगीत के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।

आज शाम 7 बजे से नेहरू पार्क में जमेगा रंग

कार्यक्रम का आयोजन आज मंगलवार शाम 7 बजे से नेहरू पार्क, कालूबास में होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि शहरवासी उत्साह के साथ भागीदारी निभाएंगे और नवरंग डांडिया की शाम को यादगार बनाएंगे। नवरात्र की भक्ति, परंपरा और मनोरंजन का यह संगम श्रीडूंगरगढ़ की उत्सवी रौनक को और बढ़ाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ननिहाल जाने का कहकर निकला 11 वर्षीय रणवीर लापता, परिजन तलाश में जुटे🟢 कोचिंग संस्थानों में युवाओं को बताया मतदान का महत्त्व, कल आईटीआई में होंगे जागरूकता कार्यक्रम🟢 जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सातों वार्डों में भरे पर्चे, माकपा ने छह प्रत्याशी उतारे; वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन🟢 आज श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी नवरंग डांडिया की महफिल, डांडिया की खनक पर खनकने के लिए तैयार शहर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 15 अक्टूबर को हरिनाम की महिमा पर होगा विशेष प्रवचन🟢 11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था दोहिता, कोर्ट ने नानी के पास ही रहने दिया; पिता की कस्टडी याचिका खारिज🟢 MB ग्रुप ने किया पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी का अभिनंदन, पार्षदों का भी किया सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो