#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 15 अक्टूबर को हरिनाम की महिमा पर होगा विशेष प्रवचन

By Next Team Writer

Updated on:

इस्कॉन गुरु भक्ति केवल गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज करेंगे कथा, कीर्तन-आरती के साथ श्रद्धालुओं को मिलेगा महाप्रसाद

NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में 15 अक्टूबर को इस्कॉन की ओर से हरिनाम की महिमा विषय पर विशेष धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसमें परम पूज्य भक्ति केवल गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को हरिनाम संकीर्तन का महत्व बताएंगे। महाराज त्रिदंडी संन्यासी एवं इस्कॉन गुरु हैं।

कार्यक्रम में कथा के साथ हरिनाम संकीर्तन, आरती और भक्ति नृत्य का आयोजन होगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से जोड़ना है। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

इस्कॉन के संस्थापकाचार्य कृष्ण कृपामूर्ति श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की भक्ति परंपरा से जुड़े इस आयोजन में श्रद्धालु ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे’ महामंत्र के संकीर्तन में भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर कथा, कीर्तन और महाप्रसाद का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ननिहाल जाने का कहकर निकला 11 वर्षीय रणवीर लापता, परिजन तलाश में जुटे🟢 कोचिंग संस्थानों में युवाओं को बताया मतदान का महत्त्व, कल आईटीआई में होंगे जागरूकता कार्यक्रम🟢 जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सातों वार्डों में भरे पर्चे, माकपा ने छह प्रत्याशी उतारे; वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन🟢 आज श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी नवरंग डांडिया की महफिल, डांडिया की खनक पर खनकने के लिए तैयार शहर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 15 अक्टूबर को हरिनाम की महिमा पर होगा विशेष प्रवचन🟢 11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था दोहिता, कोर्ट ने नानी के पास ही रहने दिया; पिता की कस्टडी याचिका खारिज🟢 MB ग्रुप ने किया पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी का अभिनंदन, पार्षदों का भी किया सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो