धीरदेसर चोटियां गांव का मामला; घर से 500 रुपए लेकर निकला था बालक, दुलचासर भी नहीं पहुंचा
NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां गांव में मंगलवार शाम ननिहाल जाने का कहकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक रणवीर सिंह लापता हो गया। देर शाम तक न तो वह अपने ननिहाल दुलचासर पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। बालक के नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह पुत्र कालू सिंह बीदावत मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से ननिहाल दुलचासर जाने की बात कहकर निकला था। वह अपने साथ 500 रुपए भी लेकर गया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब बालक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को बालक रणवीर सिंह दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
- 9982990781
- 9928023965
परिजनों ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि बालक का पता लगाने में मदद मिल सके।





























