विनोद गिरी बोले- हम रील में ही नहीं, रियल में भी काम करते हैं
NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी समाज के MB ग्रुप की ओर से सोमवार को आडसर बास स्थित श्री माहेश्वरी भवन में नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नारायण कलाणी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा और पालिका उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं भी मंचस्थ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोगों ने तीनों अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। साथ ही समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।

बोले विनोद गिरी- जनता ने भरोसा जताया है, हम काम कर रहे हैं
समारोह के दौरान पालिका उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने सोशल मीडिया पर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बनाई जा रही रील और उस पर हो रही प्रतिक्रियाओं के संदर्भ में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है और वे काम कर रहे हैं। हम रील में ही नहीं, रियल में भी काम करते हैं। उनका यह बयान कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रहा।
इन पार्षदों का हुआ सम्मान
समारोह में पार्षद ललित झालरिया, अशोक कुमार सोनी, आईदान पारीक, पवन उपाध्याय, दिलीप सिंह, रोशन अली छीम्पा, ओमप्रकाश नाई, रामसिंह जागीरदार, रामचन्द्र स्वामी, नानूराम कुचेरिया, संजय करनाणी, सत्यनारायण जाट, बबिता स्वामी और सरोज देवी का सम्मान किया गया।
समाज के गणमान्य लोगों ने किया अतिथियों का अभिनंदन
कार्यक्रम में किशनलाल मूंधड़ा, अशोक सोमाणी, लालचंद पेडिवाल, ब्रह्मप्रकाश सोमाणी, बाबुलाल कलाणी, चाँदरतन सोमाणी, पवन सोमाणी, सुरेश जोशी, सरोज देवी सोमाणी, राधाकिशन मोहता, इन्द्रचन्द तापड़िया, ओमप्रकाश तापड़िया, तोलाराम मोहता, ओमप्रकाश सोमाणी, महावीर सोमाणी, गोपाल तापड़िया, कमल सोमाणी, जगदीश लाहोटी, प्रकाश झंवर, बजरंग मूंधड़ा, महेश तापड़िया, श्याम चांडक और गिरिराज चांडक सहित अन्य लोगों ने मंचस्थ अतिथियों एवं पार्षदों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में माहेश्वरी समाज सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत भाषण पवन सोमाणी ने दिया, जबकि मंच संचालन ओमप्रकाश गांधी ने किया।



































