18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम, परिवार और समाज को भी करें जागरूक
NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के सभी कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रमों में युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान और लोकतंत्र में प्रत्येक मत की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं को निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।
कल राजकीय आईटीआई और रमन आईटीआई में कार्यक्रम
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के राजकीय आईटीआई एवं रमन आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी झंवरलाल मित्तल तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक मतदाता बनाने के साथ उन्हें अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।































