#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सातों वार्डों में भरे पर्चे, माकपा ने छह प्रत्याशी उतारे; वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला परिषद सदस्य चुनाव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 35 से 41 तक सभी सात वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी इन वार्डों में चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। माकपा ने छह वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि वार्ड 40 में निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट जस्सूनाथ को समर्थन दिया है।

कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

कांग्रेस की ओर से वार्ड 35 में सुमन पत्नी मुकेश गोदारा, वार्ड 36 में चंदा देवी पत्नी रेवंत राम, वार्ड 37 में संजना पुत्री प्रेम कुमार, वार्ड 38 में मुन्नी राम पुत्र चोखा राम, वार्ड 39 में चंद्रकला पत्नी प्रभु राम, वार्ड 40 में दुर्गा पत्नी मोहन लाल तथा वार्ड 41 में मीरा देवी पत्नी ज्ञानी राम ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और राधेश्याम सारस्वत मौजूद रहे।

माकपा ने भी उतारे प्रत्याशी, वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन

माकपा नेता मुखराम गोदारा और अशोक शर्मा प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे और नामांकन दाखिल करवाए। पार्टी की ओर से वार्ड 35 में भगवती देवी पत्नी ओमनाथ ज्याणी, वार्ड 36 में जेतल पुत्र भगवानाराम, वार्ड 37 में मामराज पुत्र खेताराम गोदारा, वार्ड 38 में मघाराम मेघवाल और वार्ड 39 में इमरती देवी पत्नी मघाराम जाखड़ ने पर्चे भरे। वार्ड 40 में माकपा ने निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट जस्सूनाथ को समर्थन दिया है। वार्ड 41 से परमेश्वरी देवी पत्नी मुखराम गोदारा ने नामांकन दाखिल किया।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस और माकपा की सक्रियता से वार्ड 35 से 41 तक मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। अब नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी समीकरणों पर नजर रहेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ननिहाल जाने का कहकर निकला 11 वर्षीय रणवीर लापता, परिजन तलाश में जुटे🟢 कोचिंग संस्थानों में युवाओं को बताया मतदान का महत्त्व, कल आईटीआई में होंगे जागरूकता कार्यक्रम🟢 जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सातों वार्डों में भरे पर्चे, माकपा ने छह प्रत्याशी उतारे; वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन🟢 आज श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी नवरंग डांडिया की महफिल, डांडिया की खनक पर खनकने के लिए तैयार शहर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 15 अक्टूबर को हरिनाम की महिमा पर होगा विशेष प्रवचन🟢 11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था दोहिता, कोर्ट ने नानी के पास ही रहने दिया; पिता की कस्टडी याचिका खारिज🟢 MB ग्रुप ने किया पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी का अभिनंदन, पार्षदों का भी किया सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो