#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था दोहिता, कोर्ट ने नानी के पास ही रहने दिया; पिता की कस्टडी याचिका खारिज

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट का फैसला: बालक ने भी नानी के साथ रहने की जताई इच्छा, पालन-पोषण और शिक्षा को माना अहम

NEXT 13 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नाबालिग बच्चों की संरक्षकता के मामलों में बच्चे का हित और उसकी इच्छा कितनी महत्त्वपूर्ण है, इसका उदाहरण श्रीडूंगरगढ़ के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के एक फैसले में देखने को मिला। न्यायालय ने नाबालिग वासुदेव उर्फ कान्हा की स्थायी संरक्षकता प्राप्त करने के लिए उसके पिता भागीरथ की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। बालक अपनी मां की मृत्यु के बाद महज 11 माह की उम्र से अपनी नानी कौशल्या देवी के पास रह रहा था। न्यायालय में बालक ने भी अपनी नानी के साथ रहने की इच्छा जताई।

अप्राथिया कौशल्या देवी के अधिवक्ता साजिद खान ने बताया कि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कृष्ण कान्त ने 7 अक्टूबर 2026 को दिए निर्णय में संरक्षकता एवं प्रतिपाल्य अधिनियम की धारा 7 व 25 के तहत प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

मां की मृत्यु के बाद नानी के पास रह रहा था बालक

प्रकरण के अनुसार, भागीरथ का विवाह 11 जुलाई 2013 को ठुकरियासर निवासी सीता के साथ हुआ था। दोनों के पुत्र वासुदेव उर्फ कान्हा का जन्म हुआ। 30 जून 2015 को सीता की मृत्यु के बाद बालक अपनी नानी कौशल्या देवी के पास रहने लगा। पत्नी की मृत्यु के मामले में भागीरथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में उसे दोषमुक्त कर दिया गया। इसके बाद पिता ने अपने पुत्र की स्थायी संरक्षकता प्राप्त करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की।

पिता ने शिक्षा और बेहतर भविष्य का दिया तर्क

पिता की ओर से दलील दी गई कि वह अपने पुत्र का प्राकृतिक संरक्षक है और उसे अच्छी शिक्षा देकर उसका सर्वांगीण विकास कर सकता है। वहीं, नानी की ओर से याचिका का विरोध करते हुए कहा गया कि बालक लंबे समय से उनके साथ रह रहा है और उसकी देखभाल एवं पढ़ाई की व्यवस्था भी वही कर रही हैं। बालक के पिता ने दूसरा विवाह भी कर लिया था।

आठ साल तक खर्च नहीं भेजने की बात भी आई सामने

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने साक्ष्यों का विश्लेषण किया। निर्णय में उल्लेख किया गया कि पिता ने प्रतिपरीक्षा में स्वीकार किया कि उन्होंने करीब आठ साल तक पुत्र के पालन-पोषण और शिक्षा के खर्च के लिए पैसे नहीं भेजे। पिता को अपने पुत्र की जन्मतिथि की जानकारी नहीं होने तथा उसे लेने जाने की तारीखें याद नहीं होने जैसे तथ्य भी सामने आए।

दूसरी ओर, नानी की ओर से बालक की पढ़ाई और देखभाल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। न्यायालय ने यह भी ध्यान में रखा कि बालक लगभग 11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था और उसकी शिक्षा एवं पालन-पोषण की व्यवस्था वहीं हो रही थी।

बालक की इच्छा को भी दिया महत्त्व

न्यायालय में बालक वासुदेव ने अपनी नानी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की और पिता के साथ नहीं जाने की बात कही। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, बालक की वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षा, पालन-पोषण और उसकी इच्छा पर विचार किया।

पिता की याचिका खारिज

सभी तथ्यों और साक्ष्यों के विवेचन के बाद न्यायालय ने पिता भागीरथ की ओर से दायर स्थायी संरक्षकता की याचिका अस्वीकार करते हुए खारिज कर दी। इस प्रकार बालक की संरक्षकता अपने पास लेने की पिता की मांग स्वीकार नहीं की गई और बालक के नानी के साथ रहने की मौजूदा व्यवस्था बरकरार रही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ननिहाल जाने का कहकर निकला 11 वर्षीय रणवीर लापता, परिजन तलाश में जुटे🟢 कोचिंग संस्थानों में युवाओं को बताया मतदान का महत्त्व, कल आईटीआई में होंगे जागरूकता कार्यक्रम🟢 जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने सातों वार्डों में भरे पर्चे, माकपा ने छह प्रत्याशी उतारे; वार्ड 40 में निर्दलीय को समर्थन🟢 आज श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी नवरंग डांडिया की महफिल, डांडिया की खनक पर खनकने के लिए तैयार शहर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 15 अक्टूबर को हरिनाम की महिमा पर होगा विशेष प्रवचन🟢 11 माह की उम्र से नानी के पास रह रहा था दोहिता, कोर्ट ने नानी के पास ही रहने दिया; पिता की कस्टडी याचिका खारिज🟢 MB ग्रुप ने किया पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी का अभिनंदन, पार्षदों का भी किया सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो