#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, ऋषिकेश के संत गोविन्ददास महाराज करेंगे सत्संग

By Next Team Writer

Published on:

दीनदयाल कॉलोनी में 9 दिवसीय आयोजन, 22 अक्टूबर को शिवजी मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

NEXT 14 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की दीनदयाल कॉलोनी में 22 से 30 अक्टूबर तक श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन होगा। आयोजन में ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत गोविन्ददास महाराज व्यास पीठ पर विराजित होकर श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण एवं सत्संग का लाभ लेने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे शिवजी मंदिर से कथा स्थल तक निकलने वाली कलश यात्रा से होगी। प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक श्रीराम कथा होगी। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 5 से 6:30 बजे तक प्रार्थना एवं प्रभात फेरी तथा रात 8 से 10 बजे तक नित्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ के 5 और रीड़ी के एक वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, ऋषिकेश के संत गोविन्ददास महाराज करेंगे सत्संग🟢 अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट का पैर टूटा, प्रशासन और समिति की पहल पर गौशाला पहुंचाया🟢 रमन आईटीआई में विद्यार्थियों को बताया- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना जरूरी🟢 एलएलबी की परीक्षाएं दीपावली बाद, विद्यार्थियों ने फैसले का किया स्वागत