#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ के 5 और रीड़ी के एक वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में माकपा ने बुधवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पांच वार्डों सहित रीड़ी पंचायत समिति के एक वार्ड में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने सूची जारी करते हुए उम्मीदवारों के नामों की जानकारी दी।

घोषित सूची के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 2 से लिखमादेसर निवासी जसोदा पत्नी तोलाराम पारीक, वार्ड 4 से सुरजनसर निवासी राजूराम पुत्र मोहनराम मेघवाल तथा वार्ड 5 से ठुकरियासर निवासी संतोष पुत्र चुनाराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 12 से शेरूणा निवासी गीतादेवी पत्नी सीताराम गोदारा और वार्ड 19 से धीरदेसर चोटियान निवासी कुशलाराम पुत्र सुगनाराम मेघवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, रीड़ी पंचायत समिति के वार्ड 9 से सांवतसर निवासी पूनादेवी पत्नी मुनीराम बिश्नोई को प्रत्याशी बनाया गया है।

छह वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय होने के साथ ही माकपा ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। आगामी दिनों में अन्य वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर भी राजनीतिक हलचल बनी रहने की संभावना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ के 5 और रीड़ी के एक वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, ऋषिकेश के संत गोविन्ददास महाराज करेंगे सत्संग🟢 अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट का पैर टूटा, प्रशासन और समिति की पहल पर गौशाला पहुंचाया🟢 रमन आईटीआई में विद्यार्थियों को बताया- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना जरूरी🟢 एलएलबी की परीक्षाएं दीपावली बाद, विद्यार्थियों ने फैसले का किया स्वागत