#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रमन आईटीआई में विद्यार्थियों को बताया- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना जरूरी

By Next Team Writer

Published on:

‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं से परिवार और आसपास के लोगों को प्रेरित करने का आह्वान

NEXT 14 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के रमन आईटीआई कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ थीम पर हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नव मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।

भू-अभिलेख निरीक्षक हरिराम सारण ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भागीदारी निभा सके।

युवाओं को दिलाई जागरूकता की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) महेश जोशी एवं श्याम सुंदर निर्वाण ने भी नव मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

निर्वाचन प्रकोष्ठ के लीलाराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत चुनाव: माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ के 5 और रीड़ी के एक वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, ऋषिकेश के संत गोविन्ददास महाराज करेंगे सत्संग🟢 अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट का पैर टूटा, प्रशासन और समिति की पहल पर गौशाला पहुंचाया🟢 रमन आईटीआई में विद्यार्थियों को बताया- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना जरूरी🟢 एलएलबी की परीक्षाएं दीपावली बाद, विद्यार्थियों ने फैसले का किया स्वागत