NEXT 15 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर घायलों की मदद के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 14 अक्टूबर को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अमीर खान कायमखानी को अध्यक्ष, महबूब सोलंकी को उपाध्यक्ष और बाबू खान कायमखानी को सचिव चुना गया।
ट्रस्ट के सेवादार सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के सभी सेवादार बिना किसी पारिश्रमिक के मानद सेवाएं दे रहे हैं। उनका उद्देश्य दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाना और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना है।
ये सदस्य कार्यकारिणी में शामिल
नई कार्यकारिणी में जावेद खान, अकबर भुट्टा, नदीम चुनगर, साबुद्दीन मुवाल, महबूब छींपा, प्रेम सारस्वत, सुरेश, खाजू खान, आसिफ बेहलीम, बनवारी चौधरी, इमरान छींपा, महबूब भाटी और राहुल खान को सदस्य बनाया गया है।
शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों को देंगे गति
ट्रस्ट का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता के साथ-साथ शिक्षा, गरीबों की सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई है कि वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को और गति देगी। नई कार्यकारिणी के गठन पर पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई।






























