#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी, स्वयं सहायता समूहों पर दिखाई लघु फिल्म

By Next Team Writer

Published on:

राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल सीखने के लिए किया प्रेरित

NEXT 15 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत कौशल विकास पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी गई और नए कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता को समझाने के लिए लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से अवगत करवाया गया।

राजस्थान महिला नीति की प्रभारी शुभनंदिनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर ने विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्व दिवस पर तीन कार्मिक सम्मानित, एसडीएम बोले- प्रशासन की मूल इकाई है पटवारी🟢 21 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ के 294 मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा कैंप, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम🟢 श्रीडूंगरगढ़ सहित 3 मेडिकोज का लाइसेंस निलंबित🟢 स्व. शंकरलाल ज्याणी की पुण्यतिथि पर 18 को रक्तदान शिविर, चौथी बार जुटेगा सेवा का जज्बा🟢 सड़क हादसों में त्वरित मदद के लिए 24 घंटे अलर्ट रहता है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, अमीर खान कायमखानी बने अध्यक्ष🟢 कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी, स्वयं सहायता समूहों पर दिखाई लघु फिल्म🟢 18 साल पूरे कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित