#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

21 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ के 294 मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा कैंप, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

By Next Team Writer

Published on:

18-19 वर्ष के युवाओं के पंजीकरण के लिए निर्वाचन प्रकोष्ठ ने तेज किया अभियान, बीएलओ सुपरवाइजर्स को दिए निर्देश

NEXT 15 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र युवाओं को पंजीकरण का अवसर देने के लिए निर्वाचन प्रकोष्ठ ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 21 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 294 मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरवाए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल के आदेशानुसार गुरुवार को उपखंड सभागार में बीएलओ सुपरवाइजर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने अधिकारियों को अभियान के तहत सक्रियता से कार्य करने और किसी भी पात्र युवा को मतदाता पंजीकरण से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने स्वीप कार्ययोजना के तहत बीएलओ के माध्यम से पात्र युवाओं के अधिकाधिक फॉर्म नंबर-6 भरवाने का आह्वान किया। निर्वाचन शाखा के विनोद शर्मा ने बताया कि बीएलओ सुपरवाइजर्स दैनिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित युवाओं की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।

स्कूलों में भरवाए फॉर्म, अब छात्रावासों में चलेगा अभियान

निर्वाचन प्रकोष्ठ के लीलाराम मीणा ने बताया कि 15 अक्टूबर को क्षेत्र के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को फॉर्म नंबर-6 वितरित कर भरवाए गए। वहीं 16 अक्टूबर को क्षेत्र के समस्त छात्रावासों में हॉस्टल वार्डन के सहयोग से संपर्क कर पात्र युवाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे।

नौरत मल शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नव मतदाता पंजीकरण के लिए घोषणा पत्र प्रारूप-4 की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। मनीष सैनी ने बताया कि 9 से 21 अक्टूबर तक स्वीप कार्ययोजना के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रतिदिन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

21 अक्टूबर को विशेष अभियान का अंतिम चरण

निर्वाचन प्रकोष्ठ के अनुसार, 21 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के सभी 294 मतदान केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बीएलओ पात्र युवाओं के आवेदन भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्व दिवस पर तीन कार्मिक सम्मानित, एसडीएम बोले- प्रशासन की मूल इकाई है पटवारी🟢 21 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ के 294 मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा कैंप, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम🟢 श्रीडूंगरगढ़ सहित 3 मेडिकोज का लाइसेंस निलंबित🟢 स्व. शंकरलाल ज्याणी की पुण्यतिथि पर 18 को रक्तदान शिविर, चौथी बार जुटेगा सेवा का जज्बा🟢 सड़क हादसों में त्वरित मदद के लिए 24 घंटे अलर्ट रहता है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, अमीर खान कायमखानी बने अध्यक्ष🟢 कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी, स्वयं सहायता समूहों पर दिखाई लघु फिल्म🟢 18 साल पूरे कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित