#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बुलाकी शर्मा को मिलेगा 41 हजार रुपए का राजस्थानी कथा पुरस्कार, व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ का हुआ चयन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार और व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उनके व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। शुक्रवार को पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद इन्दौरिया ने श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में इसकी घोषणा की।

पुरस्कार के तहत शर्मा को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और 41 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार समारोह आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। पुरस्कार के लिए कृतियों का चयन तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों द्वारा किया जाता है।

पांच दशक से साहित्य साधना में जुटे हैं बुलाकी शर्मा

बुलाकी शर्मा पिछले पांच दशकों से हिंदी और राजस्थानी भाषा में लेखन कर रहे हैं। राजस्थानी में उनके दो कथा संग्रह और चार व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। हिंदी में भी कहानी, उपन्यास, व्यंग्य और बाल साहित्य की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं। विभिन्न समाचार पत्रों में उनके कॉलम चर्चित रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल की जा चुकी हैं।

सात साल से दिया जा रहा है पुरस्कार

पुरस्कार समिति के संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से यह पुरस्कार दे रहा है। फाउंडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास और संरक्षण के पक्षधर हैं। उनका मानना है कि राजस्थानी कहानी, व्यंग्य सहित गद्य की विभिन्न विधाएं भाषा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से कथा पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के लिए प्राप्त सभी कृतियों का पूरा मूल्य भी चुकाया जाता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बुलाकी शर्मा को मिलेगा 41 हजार रुपए का राजस्थानी कथा पुरस्कार, व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ का हुआ चयन🟢 30 साल पहले मृत महिला की जमीन बेचने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज