#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेंगे 5 लाख तक, विवाह के 6 माह भीतर करें आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से “सुखद दाम्पत्य जीवन योजना” के तहत दिव्यांग युवक-युवतियों को विवाह के बाद आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य दिव्यांग दंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना है।

संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दंपत्तियों को एकमुश्त 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा वधु की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के लिए निःशक्तता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, आय संबंधी शपथ पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरी होंगे। पात्र दिव्यांगजन विवाह तिथि से 6 माह के भीतर ई-मित्र कियोस्क या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से एसजेएमएस डीएसएपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेंगे 5 लाख तक, विवाह के 6 माह भीतर करें आवेदन🟢 श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार🟢 केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अत्याधुनिक एचडीआर ब्रैकीथेरेपी सुविधा का शुभारंभ🟢 दुलचासर PHC में मरीज प्यासे, स्टाफ को मिल रहा ठंडा पानी🟢 किसानों ने मंडी सुविधाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण प्रभावितों को मुआवजे की मांग🟢 ड्रेनेज कार्य में टूटी पेयजल लाइन, एक महीने से 60 घरों में पानी संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अब रोबोटिक घुटना-कूल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की सेवाएं🟢 बीकानेर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ई-रिक्शा चलाकर दिया संदेश: बोले- ई-वाहन बढ़ेंगे तो घटेगा प्रदूषण और बचेगा ईंधन