#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में तेजा कथा में झूमे श्रद्धालु, महिलाओं ने भजनों पर किया नृत्य

By Next Team Writer

Updated on:

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धान्य-फल अभिषेक, 300 वाहनों का जत्था सुरसुरा धाम के लिए रवाना

NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थित महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं तेजा कथा के दौरान शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। व्यास गद्दी पर विराजमान विमला बाईसा जाखड़ (जोधपुर) ने वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव का वृतांत सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे तथा महिलाओं ने नृत्य कर उत्साह व्यक्त किया। कथा के साथ लगातार सजीव झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।

कार्यक्रम में पंडित कैलाश सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। मुख्य यजमान गोपाल सायच ने सपत्नीक मूर्ति का धान्य एवं फल अभिषेक किया। दोपहर बाद ट्रस्ट अध्यक्ष मंगला राम गोदारा ने तेजाजी की ध्वजा फहराकर सुरसुरा धाम से ज्योत लाने के लिए 300 वाहनों के जुलूस को रवाना किया। जत्था शाम 4 बजे नोसरिया में किशनाराम सारण के यहां जलपान के बाद सुरसुरा के लिए प्रस्थान हुआ।

इस दौरान जाट महासभा अध्यक्ष भोमराज गाट, पूर्व प्रधान मनोहर सियाग तथा समाजसेवी भागीरथ जाखड़ सहित कई अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। ट्रस्ट की ओर से मंगला राम गोदारा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, केसराराम गोदारा, मूलाराम थोरी, श्रवण जाखड़, चांदराम चाहर, श्याम आर्य, हेतराम जाखड़, हरिप्रसाद भादू, हरिराम बाना, ओम बाना, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, दुर्गाराम महिया, भंवर बाना, मूलाराम साहू, सहीराम शायच, शंकर जाखड़, सत्यनारायण बेरड़, रामेश्वर गोदारा, रेवत दुसाद, कुम्भाराम जाखड़, सरजीत जाखड़, श्रीराम जाखड़, भंवरलाल जाखड़, श्रवण चाहर, चंदू कड़वासरा, गोपाल तरड़, मनफूल गोदारा, संपत दुसाद, गणेश पोटलिया, तोलाराम सियाग, जगदीश गोदारा, पेमाराम गोदारा, प्यारेलाल ढूकिया, श्रवण भांबू, सुशील शेरड़िया, देवीलाल बाना, सीताराम सीवर, हरलाल बाना, तुलछाराम बाना, मोडाराम महिया, राकेश जाखड़, रामचंद्र गिल्ला, मामराज समंदसर, धन्नाराम जाखड़, रामेश्वर डोटासरा, डूंगरराम गोदारा, बीरबल देहदू, राकेश सारण, धर्मपाल बांगरवा, रेखाराम लुखा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भोजन व्यवस्था में बुधमल शायच, कानाराम चाहर, हनुमान जाखड़, शंकर शायच, भरत शायच सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल